बारां: बारां पुलिस ने खोए और चोरी हुए 53 लाख ₹20,000 की कीमत के 240 मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाए
Baran, Baran | Feb 14, 2026 बारां पुलिस ने खोए और चोरी हुए 53 लाख 20 हजार रूपए की कीमत के 240 मोबाइल बरामद कर शनिवार को मोबाइल मालिकों को लौटाए। मोबाईल के परिवादियों को मन पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु व राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के हाथो से वितरित किये गये। गुमशुदा मोबाईल पाने वालो के चेहरे खुशी से खिल उठे और पुलिस का धन्यवाद के साथ-साथ लोगों ने पुलिस के इस काम की बड़ी सराहना की।