कौशांबी से बड़ी खबर
वायरल वीडियो के बाद कांस्टेबल अखिलेश कुमार निलंबित
कौशांबी में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कांस्टेबल अखिलेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वायरल वीडियो में कांस्टेबल ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज पर उत्पीड़न का आरोप लगाया, वहीं एसपी सत्यानारायण और आरआई लाइन में सुनवाई न होने की बात भी कही।
सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया गया कि वीडियो बनाते समय कांस्टेबल शराब के नशे में था।
मामले की जांच एडिशनल एसपी अमिता सिंह को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Viral Videos Kaushambi Voice Public Kaushambi Police Call 112 #BreakingNews #viralvideo #highlight