रावतभाटा: रावतभाटा की परमाणु ऊर्जा केंद्र कॉलोनी में एक दिन में 2 जहरीले सांपों की दस्तक, पहली मंजिल पर AC आउटडोर तक पहुंचा कोबरा
विजय सिंह ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे बताया कि रावतभाटा की परमाणु ऊर्जा केंद्र आवासीय कॉलोनी में एक ही दिन दो अलग-अलग स्थानों पर जहरीले सांप निकलने से लोगों में दहशत फैल गई। एक कोबरा पहली मंजिल पर लगे AC के आउटडोर पर बैठा मिला, जबकि दूसरे स्थान से जंगल कैट स्नेक का रेस्क्यू किया गया। वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू फाउंडेशन के हरपाल सिंह उर्फ पाली ने दोनों सांपों को सुरक्