कटघोरा: कटघोरा-पेंड्रा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक होटल की दीवार से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
कटघोरा-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। अमलडीहा स्थित श्याम होटल के पास अनियंत्रित बाइक होटल की दीवार से जा टकराई।हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक कोरबा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक की रफ्तार तेज थी।