कटनी नगर: रंगनाथ और कुठला पुलिस की कार्रवाई, ₹2.5 लाख का गांजा ज़ब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए शहर के दो थाना क्षेत्र कुठला और रंगनाथ थाना क्षेत्र की संयुक्त कार्यवाही में तीन आरोपियों को मादक पदार्थ गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। गांजे की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये आँकी गई है इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने आज शुक्रवार दोपहर 1:00 जानकारी दी है।