जबलपुर: मकान पर अवैध कब्जे और जान से मारने की धमकी, पीड़ित परिवार ने SP से लगाई गुहार
जबलपुर रांझी थाना क्षेत्र की इंद्रा आवास कॉलोनी, मानेगांव में मकान पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित बबला खान, सोनू एवं मोनू खान के परिवार ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।