इंदौर: “छावनी की बर्बादी देखने वालों का स्वागत”: रहवासियों का छलका दर्द, पोस्टरों से निकला गुस्सा
Indore, Indore | May 28, 2026 इंदौर के छावनी चौराहे पर नगर निगम की मास्टर प्लान सड़क निर्माण कार्रवाई के बाद अब रहवासियों का दर्द खुलकर सामने आने लगा है। शुक्रवार को हुई कार्रवाई में 150 से अधिक निर्माण तोड़े गए थे, जिसके बाद इलाके के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और लोग यहां पहुंचकर रील बनाते नजर आए, लेकिन अपने टूटे आशियानों और बिखरे सामान के बीच रह