अशोकनगर के देहात थाना क्षेत्र के दियाधरी गांव में खेत में पानी देने के विवाद पर से एक 42 वर्षीय व्यक्ति तिलक कुशवाह के साथ मारपीट की घटना हुई है। उसके साथ मारपीट उसी के बड़े भाई मोहर सिंह द्वारा की गई है। घटना के बाद घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती किया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।