सूरजपुर: पुराना बस स्टैंड में बच्चों ने योगाभ्यास के साथ ली नशा मुक्ति की शपथ
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को सूरजपुर के पुराना बस स्टैंड में स्कूली बच्चों के लिए योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल ने नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।