अररिया: मोहर्रम को लेकर बिजली विभाग अलर्ट, नियंत्रण कक्ष स्थापित, जुलूस मार्गों पर कई घंटों तक बिजली रहेगी बाधित
Araria, Araria | Jun 26, 2026 अररिया में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अररिया ने विशेष तैयारियां पूरी कर ली हैं। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की विद्युत आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। विभाग की ओर से आम लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 9264456426 जारी किया गया है।