बुंडू: सिल्ली में सड़क की समस्या का तत्काल समाधान, रुगड़ी टोला में कचरा हटने से आवागमन सुगम
Bundu, Ranchi | May 4, 2026 सिल्ली में सड़क समस्या का किया गया तत्काल समाधान रुगड़ी टोला में मुख्य पथ पर कचरा डंप और पानी के ठहराव से आवागमन में हो रही दिक्कत को लेकर स्थानीय लोगों ने सिल्ली विधानसभा के विधायक अमित कुमार को सूचना दी। विधायक के आदेश पर सिल्ली पंचायत मुखिया भरत मुंडा ने रमेश राजपुत, प्रकाश कुशवाहा, समीर ठाकुर, सोनू, रोहित और ग्रामवासियों के साथ मिलकर सड़क को साफ करवाया