मुज़फ्फरनगर: हरियाणा सरकार द्वारा की गई किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट पर भाकियू (महात्मा टिकैत) ने सौंपा ज्ञापन
जिला कलेक्ट्रेट पर रविवार को भाकियू (महात्मा टिकैत) के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हरियाणा-पंजाब बॉर्डर व खनोनरी बॉर्डर पर धरने के दौरान हरियाणा सरकार द्वारा तीन नौजवान किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने नौजवान किसानों को रिहा करने की मांग की और चेतावनी दी कि जल्द किसानों को रिहा नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।