#सेवा_संकल्प_अभियान 🔸सेवा की कहानी*
🔸संबल योजना बनी आजीविका का संबल : उन्हेल के शाहरुख ने फल का नया व्यवसाय शुरू किया*
उज्जैन 27 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय योजनाओं से हितग्राहियों के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणादायक कहानियाँ प्रतिदिन साझा की जा रही हैं।
नगर परिषद उन्हेल की एक ऐसी ही छोटी सी, लेकिन प्रभावी कहानी सामने आई है।
नगर परिषद उन्हेल के वार्ड क्रमांक 4, बिलाल मस्जिद के सामने रहने वाले शाहरुख के पिता स्वर्गीय मुस्ताक श्रम विभाग की मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना में पंजीकृत थे।
पिता की मृत्यु के पश्चात् शाहरुख ने नगर पालिका में अनुग्रह सहायता का आवेदन किया। योजना के अंतर्गत परिवार के खाते में दो लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई।
शाहरुख ने इस राशि का सदुपयोग करते हुए फल का व्यवसाय शुरू किया। आज वे अपने ठेले पर सेब, केला आदि फल बेचकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं और आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ रहे हैं।
संबल योजना मात्र आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि इस परिवार की आजीविका का वास्तविक संबल बन चुकी है।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से ऐसी सफलताएँ जन-जन तक पहुँचाई जा रही हैं, ताकि यह संदेश जाए कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं और उनके जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही हैं।
हितग्राही शाहरुख की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया है। उनका कहना है कि संबल योजना से मिली सहायता ने परिवार को संकट से निकाला और नया काम शुरू करने का आधार दिया। वे माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
Jansampark Madhya Pradesh Collector Office Ujjain
@टॉप फ़ैन JDjansampark Ujjain