मिर्ज़ापुर: बरकछा चौकी प्रभारी पर पीड़ित ने लगाया गलत निस्तारण का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत
बरकछा चौकी प्रभारी पर पीड़ित ने लगाया गलत निस्तारण करने का आरोप। जमीन संबंधित मामले में गलत निस्तारण का आरोप लगाया है। पीड़ित रामा सोनकर ने कहा कि कई वर्षों से चौकी पर जमे हैं। रमाशंकर यादव मामलों में गलत निस्तारण कर अधिकारियों के नजर में अच्छे बने रहते हैं। जमीन संबंधित मामले में उन्होंने झूठे गवाह को दिखाकर मामले का निस्तारण कर दिया है।