चित्तौड़गढ़: चिकसी में करंट से युवक की मौत, मोटर बंद करते समय बिजली लाइन से टच होकर चिपका, पत्नी और भाभी ने साड़ी से छुड़ाया
शंभूपुरा थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. पानी की मोटर बंद करने के दौरान लोहे के गेट में प्रवाहित करंट से अचेत हो गया जिसे तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया लेक़िन रास्ते में ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने दूसरे दिन शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौपा. मृतक के एक छोटा बच्चा है और वर्तमान में उसकी पत्नी गर्भवती हैं.