खंडवा नगर: मंत्री के बयान पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, फायरब्रिगेड के पानी से सिटी मजिस्ट्रेट को किया गीला
पुतले को बुझाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने फायर ब्रिगेड के कर्मचारी को पानी डालने के निर्देश दिए तो कांग्रेसियों से विवाद हो गया। कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी, रचना तिवारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने पक्षप का नोजल लेकर पुतले की विपरीत दिशा में मोड़ दिया। जिससे सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह गीले हो गए। जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे की है