खंडवा नगर: बाइक से गिरा युवक ज़िला अस्पताल में भर्ती, सिर में गंभीर चोट; लोगों का कहना है एक्सीडेंट हुआ
खंडवा के समीप दौड़वा गांव के पास बाइक से गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बलराम के रूप में हुई है, जो ग्राम चिचगोहन का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल खंडवा में भर्ती कराया गया। जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे की है