सिकंदरा: सिकंदरा में आपसी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, मवेशी चरा रहे एक व्यक्ति के साथ हुई मारपीट, अस्पताल में कराया गया
Sikandra, Jamui | Apr 19, 2026 सिकंदरा क्षेत्र में रविवार शाम करीब 5 बजे मवेशी चरा रहे रणजीत पासवान के साथ मारपीट की घटना सामने आई, जिसमें वह घायल हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सिकंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायल रणजीत ने आरोप लगाया कि आपसी रंजिश के कारण मुकेश और पिंटू ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद पीड़ित द्वारा सिकंदरा थाने में लिखित शिकायत दी ।