जमुई: सूर्यनारायण घाट से मानक के विरुद्ध 20 फिट गड्ढा कर हो रहा बालू खनन, विभाग बनी है लापरवाह, वीडियो आया सामने
Jamui, Jamui | May 24, 2026 शहर स्थित सूर्यनारायण घाट से संवेदक द्वारा मानक के विरुद्ध बालू खनन करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां पोकलेन मशीन से 20 फिट गड्ढा कर धड़ल्ले से बालू खनन किया जा रहा है और जिला प्रशासन व खनन विभाग लापरवाह बनी हुई है। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो रविवार की सुबह 8:00 बजे सामने आई है। यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।