झुंझुनू कलेक्ट्रेट के बाहर सोमवार शाम 4: बजे के आसपास यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील जानू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक का पुतला जलाया और विरोध प्रदर्शन किया यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने बताया कि राजस्थान की भाजपा के राज में झुंझुनू में भी भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी चरम पर है और अब कांग्रेस जिले में घर घर अभियान चला कर लोगों को जागरूक करेगी