पिपरा: हरिहरगंज थाना समीप NH 139 पर ऐंटी क्राइम अभियान में 42 वाहनों की हुई जांच, तीन बाइक चालकों का कटा चालान
Pipra, Palamu | Jun 23, 2026 अपराध नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा को लेकर मंगलवार को हरिहरगंज थाना क्षेत्र में विशेष ऐंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पलामू एसपी के निर्देश पर थाना के समीप पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गयी। जांच अभियान में कुल 42 वाहनों की जांच की गयी।