सदर: नई सड़क स्थित होटल में लगी भीषण आग, आधा दर्जन पर्यटक हुए घायल, मचा हड़कंप
Sadar, Varanasi | Apr 13, 2026 वाराणसी की नई सड़क स्थित होटल एचएम में बीती रात भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने होटल में मौजूद पर्यटकों को बाहर निकला। इस दौरान करीब आधा दर्जन पर्यटक घायल हो गए। वही प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।