घोसवरी: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया हाइवे जाम और प्रदर्शन
Ghoswari, Patna | Aug 30, 2025 घोसवरी थाना क्षेत्र के शहरी गांव के समीप मोकामा सरमेरा हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। घटना शनिवार को लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। 3 घंटे तक लगे जाम में सैकड़ो गाड़ियां फसी रही। वहीं कई थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जाम छुड़ाने का प्रयास किया।