घोसवरी: समियागढ़ गांव में गरीबी से तंग आकर मां ने दो बच्चों के साथ नदी में लगाई छलांग, मां बेटी की मौत
Ghoswari, Patna | Aug 23, 2025 गरीबी एवं आर्थिक तंगी से तंग आकर एक माँ ने अपने दो बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी। जिससे मां और बेटी डूब गई जबकि स्थानीय लोगों की सहायता से एक बेटे को बचा लिया गया। यह घटना दोपहर लगभग 2 बजे चकसमिया पुल के पास हुई। बताया जाता है कि 30 वर्षीय मनीषा देवी के घर की आर्थिक हालात सही नहीं थे और वे सभी के भूखों मरने के हालात थे। इससे तंग आ गई थी।