भीलवाड़ा: नगर निगम ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक और गंदगी फैलाने वालों पर शिकंजा कसा, 360 किलो प्लास्टिक जब्त किया
नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक, प्लास्टिक कैरी बैग की रोकथाम एवं गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 9 फरवरी से 28 फरवरी तक चलाया जा रहा है।सोमवार 9 फरवरी 2026 को 360 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक व प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए गए, साथ ही संबंधित दुकानदारों एवं व्यक्तियों से 26,600 रुपए का जुर्माना वसूला गया।