भीलवाड़ा: विदेश में बैठे अपराधियों को भारत लाया जाएगा, स्थानीय सहयोगियों पर भी कसा जाएगा शिकंजा – डीजीपी राजीव कुमार शर्मा
11¹111राजस्थान पुलिस के महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने सोमवार को भीलवाड़ा दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संगठित अपराध और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर बड़ा बयान दिया। डीजीपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विदेश में बैठकर प्रदेश में रंगदारी, धमकी और अन्य संगीन वारदातें अंजाम देने वाले अपराधियों को भारत लाया जाएगा