पलामू पुलिस ने जनवरी माह में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी चैनपुर के कल्याणपुर निवासी चुनमुन चौधरी उर्फ अजित चौधरी को गिरफ्तार किया है। 16 जनवरी को चैनपुर क्षेत्र के रैनीबांध के पास शंकर राम का आंशिक जला शव और उसी दिन डालटनगंज रेलवे पुल के पास एक अन्य युवक करीवा उर्फ छोटू का शव बरामद हुआ था।