बुधवार को मिली जानकारी के मुताबिक पालमपुर पुलिस ने मंगलवार देर शाम घुघर टांडा में किराए के कमरे में रह रहे युवक के यहां रेड करके 34 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।इसके साथ ही पुलिस ने 4 लाख 6 हजार 100 रुपए नगद,दो डिजिटल तराजू और सोने के गहने बरामद किए हैं।मामले की पुष्टि थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने की है।उन्होंने कहा नशा माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।