सरवाड़: अजगरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में जीवित व्यक्ति को राजस्व रिकॉर्ड में मिला पुनः अधिकार
Sarwar, Ajmer | Jun 18, 2026 राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 ग्राम पंचायत अजगरा के एक परिवार के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम साबित नहीं हुआ। वर्षो से राजस्व रिकॉर्ड में हुई एक गंभीर त्रुटि के कारण परेशान परिवार को गुरुवार शाम 4 बजे शिविर में ही त्वरित राहत मिल गई।विधायक शत्रुघ्न गौतम ने शिविर का निरीक्षण किया।