हज़ारीबाग: विष्णुगढ़ में अवैध महुआ शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई
विष्णुगढ़ में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई उत्पाद विभाग ने विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के चटकरी गांव में छापेमारी कर 5 अवैध महुआ शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान 4000 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया और 135 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।