मानिकपुर: चित्रकूट में चक्रवाती आंधी से उड़े मकानों के छप्पर, ऊँचाडीह में ग्रामीण बाल-बाल बचे
चित्रकूट के ऊँचाडीह गांव में गुरुवार -शुक्रवार रात 1:30 बजे आये तेज चक्रवाती आंधी ने भारी तबाही मचाई। कई मकानों की छतें उड़ गईं और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। मनोज सिंह का बड़ा मकान बुरी तरह टूट गया, जबकि पिलर और बीम गिरने से परिवार, किरायेदार और पशु बाल-बाल बच गए। पीड़ितों ने प्रशासन से राहत सहायता की मांग की है।