कांके: कोतवाली थाना क्षेत्र में दो गुटों में झड़प और गोलीबारी के मामले में पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 7, 2024 रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो गुटों में झड़प और गोलीबारी मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पांच जून की देर रात दो गुटों के बीच झड़प हो गयी थी. झड़प की घटना के बाद कई राउंड फायरिंग भी की गयी. इस झड़प में एक युवक घायल हुआ जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।