कांके: रांची स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस की उम्मीदवार रही यशस्विनी सहाय ने की प्रेसवार्ता, मतदाताओं को दिया धन्यवाद
Kanke, Ranchi | Jun 6, 2024 रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार रहीं यशस्विनी सहाय ने रांची स्थित कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता के दौरान सबसे पहले उन्होंने मतदाताओं को धन्यवाद दिया। साथ ही रांची लोकसभा सीट से सांसद बने संजय सेठ को बधाई दिया। कांग्रेस की उम्मीदवार रहीं यशस्विनी सहाय ने कहा कि वह झारखंड के लोगों के हक अधिकार की लड़ाई लड़ती रहेंगी।