कांके: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बंजारा गिरोह के 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार, छिनतई की घटना को देते थे अंजाम
Kanke, Ranchi | Jun 7, 2024 रांची में पश्चिम बंगाल का बंजारा गिरोह लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में हुए डेढ़ लाख की छिनतई सहित, झारखंड के दूसरे जिले में भी बंजारा गिरोह ने छिनतई की वारदातों को अंजाम दिया था।पुलिस ने बंजारा गिरोह के दो अपराधी आनंद ग्वाला और बिजेंदर ग्वाला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों अपराधी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के हैं।