कवर्धा: जंगलपुर में जुआ खेलते 4 आरोपियों को लोहारा पुलिस ने मौके पर दबिश देकर किया गिरफ्तार, ₹3200 जब्त
कबीरधाम जिले के थाना लोहारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जंगलपुर में जुआ खेल रहे आरोपियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोहारा पुलिस ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपियों की पूरी बाजी ही जब्त कर ली। पुलिस से सोमवार कि दोपहर 02 बजे मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने जंगलपुर में छापा मारा