जनपद में कानपुर से आई टीम ने जन जागरूकता अभियान के तहत शहर के ईसन नदी पुल पर 112 डायल के बारे में लोगों को जागरूक करने का काम किया है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को उन्होंने बताया की जरूरत पड़ने पर आप किस तरीके से 112 डायल का प्रयोग कर सकेंगे। जिससे आपको जरूरत पड़ने पर मदद मिल सके।