मुरैना नगर: मुरैना: नवोदय कॉलोनी के रहवासी बिजली कार्यालय पहुंचे, गड्ढे में रखे ट्रांसफार्मर से परेशानी, आंदोलन की चेतावनी
मुरैना शहर की नवोदय कॉलोनी के एक दर्जन से अधिक रहवासी बुधवार को एमएस रोड स्थित बिजली कार्यालय पहुंचे और ट्रांसफार्मर हटाने से बढ़ी बिजली समस्या की शिकायत की।लोगों ने बताया कि गड्ढेनुमा जगह पर रखे ट्रांसफार्मर से अवैध तार जोड़कर बिजली उपयोग की जा रही है,जिससे ओवरलोड होकर बार-बार फॉल्ट हो रहे हैं। रहवासियों ने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।