नर्मदापुरम: पोस्ट ऑफिस घाट स्थित हनुमान मंदिर में भंडारे के कार्यक्रम में शामिल हुईं राज्यसभा सांसद
पोस्ट ऑफिस घाट स्थित हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया।यह आयोजन वीरेंद्र सिंह राजपूत द्वारा कराया गया था जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया।उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देतेहै।