धोरैया: पारोहाट और चंदाडीह के बीच ऑटो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Dhuraiya, Banka | Apr 18, 2026 पारोहाट तथा चंदाडीह के बीच शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे ऑटो व बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी बाइक सवार की पहचान बसंत राय थाना क्षेत्र का बताया गया है। बाइक सवार शादी का कार्ड बांटकर अपने घर बसंतराय जा रहा था, वहीं धक्का मार कर ऑटो चालक फरार हो गया।