डीग: डीग रेलवे स्टेशन पर आरक्षण खिड़की खोलने की मांग, डीआरएम को सौंपा गया ज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरीश शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को स्थानीय लोगों ने डीग रेलवे स्टेशन पर उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के नाम ज्ञापन सौंपकर रेलवे आरक्षण खिड़की (रिजर्वेशन काउंटर) शुरू करने की मांग की।