महमूदाबाद में बाबा परमहंस मंदिर से चतुराबेहड़ बाबा द्वारिका दास मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में करीब 150 महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। यात्रा में रामनरेश, रमेश चंद्र बाबू जी सहित कई श्रद्धालु व गणमान्य लोग मौजूद रहे।