भोगनीपुर: पटेल चौक के निकट आगे चल रहे ट्रक में डंफर टकराने से परिचालक हुआ घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
थाना आटा जालौन के पुरौना निवासी राशीराम परिचालक पिपराया के दीपक के साथ डंफर में मौरम लादकर मोहान जा रहे थे। रास्ते में पुखरायां के पटेल चौक के निकट रविवार रात करीब 10 बजे आगे चल रहे ट्रक में टकरा गया। हादसे में परिचालक घायल हो गया। घायल को सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के घायल परिचालक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।