राजापाकर: राजापाकर प्रखंड के भटौली पंचायत भवन में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत, होगा मेगा आउटरीच कैंप आयोजित
वैशाली DPRO ने प्रेस रिलीज जारी करके शनिवार को देर शाम लगभग 5:00 बजे बताया प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत वैशाली जिले में 07 से 21 जुलाई 2026 तक मेगा आउटरीच कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन और अधिक से अधिक पात्र कारीगरों को योजना का लाभ दिलाने के लिए चलाया जा रहा।