भोपाल की बागसेवनिया पुलिस ने सड़क किनारेकार्बाइड गन बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।आरोपी के कब्जे से 42 कार्बाइड गन, 29 लाइटर और 1.5किलो कैल्शियम जब्त किया गया है। पुलिस ने इस मामले मेंआरोपी युवक के खिलाफ केस भी दज्ज कर लिया है। इस गनके कारण लगातार शहर में हादसे हो रहे हैं और लोग गंभीररूप से झुलस रहे हैं।