उचकागांव थाना क्षेत्र के बलभद्र पट्टी गांव में पुलिस में सूचना के आधार पर छापेमारी का शराब के नशे में हल्ला-हंगामा करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के बलभद्र पट्टी गांव के परशुराम सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को बुधवार के दोपहर 2:20 में संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया।