बजाग: कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने जनसुनवाई मे जन्म प्रमाण पत्र की समस्या का त्वरित किया समाधान
Bajag, Dindori | Jul 7, 2026 डिंडौरी कलेक्ट्रेट मे जनसुनवाई में अझवार गांव के ग्रामीण जगदीश उरैती और मालती उरैती के पुत्र गौतम उरैती का जन्म प्रमाण पत्र न होने पर विद्यालय में प्रवेश छात्रवृत्ति सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था जिसके चलते मंगलवार दोपहर 12:00 बजे जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत करने पर कलेक्टर ने समस्या का त्वरित निदान किया