दमोह: कृषि उपज मंडी में अव्यवस्था, आवारा मवेशियों से किसान परेशान, वीडियो वायरल
Damoh, Damoh | Apr 10, 2026 दमोह। सागर नाका स्थित कृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओं से किसान परेशान हैं। डांक नहीं होने से उपज रुकी है, वहीं बारिश में खुले में पड़ा अनाज खराब हो रहा है। सुरक्षा के इंतजाम भी नदारद हैं। गुरुवार-शुक्रवार रात मंडी में आवारा मवेशियों के घूमने का वीडियो सामने आया, जिससे व्यवस्थाओं की पोल खुली। मवेशी अनाज नुकसान कर रहे हैं, जबकि सुरक्षाकर्मी लापरवाह बने हुए हैं।