बेतिया: बेतिया में महापौर ने नालों की सफाई कार्य का किया निरीक्षण
आज 2 जून दोपहर 2 बजे महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने मानसून की बरसात शुरू होने तक में नगर निगम के सघन शहरी क्षेत्र के नाले नालियों की सफाई और उड़ाही युद्ध स्तर पर तेज करने का निर्देश दिया है, महापौर ने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में अबकी बार सामान्य से अधिक वर्षा होने की जानकारी दी गई है।