चांदपुर: नूरपुर में दिवंगत महिला के बैंक खाते से फर्जी आधार कार्ड बनाकर पैसे निकालने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मंगलवार की सांय करीब 4:00 मिली जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम हरियाणा निवासी संजय कुमार ने पुलिस से की शिकायत में कहा कि उनकी दिवंगत मां के बैंक खाते से फर्जी आधार कार्ड बनाकर धोखाधड़ी करते हुए अज्ञात व्यक्ति ने पैसे निकाल लिए हैं। पुलिस ने अज्ञात की पहचान महेंद्र सिंह गांव कन्हेडी थाना नूरपुर के रूप में की। उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया।