दरभंगा: रेल पुलिस ने सूचना पर ट्रेन से बीमार महिला को किया रेस्क्यू
दरभंगा स्टेशन की थाना को रेल कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि पाटलिपुत्र से दरभंगा जा रही ट्रेन में एक महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त एवं बीमार है। सूचना के आधार पर ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के बाद रेल थाना पुलिस ने उक्त महिला को रेस्क्यू किया और उसे डीएमसीएच इलाज के लिए भेजा दिया। यह जानकारी रेल थाना पुलिस के द्वारा रविवार को दोपहर 3 बजे दी गई।